मेले में लोकगीत और लोकनृत्य ने बांधा समा, सैकड़ों लोग पहुंचे मेला देखने।


सुरेंद्र कुमार द्विवेदी संवाददाता (झांसी)
झांसी:- विकासखंड क्षेत्र मऊरानीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धायपुरा स्थित श्री हनुमंतलाल मंदिर परिसर में सोमवार को लोकगीत लोकनृत्य का आयोजन ग्राम की मेला कमेटी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरमुख सिंह परिहार प्रधान प्रतिनिधि घाटकोटरा ने तथा संचालन प्रदीप सिंह यादव ने किया। इस दौरान भगत राजा, दीक्षा भारती, रामदेवी मासूम, सत्यम झां एंड लोकगीत लोकनृत्य पार्टी ललितपुर द्वारा गाया गया कि चली गौरी मेला खां साइकिल पर बैठाकर चला रहे जीजाजी दोई मूंछें ऐठ कें लोगगीत पर मौजूद भीड़ की बाह बाह बाई खूब बटौरी। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष मुकेश कुमार अहिरवार प्रधानपति, हरगोविंद सिंह, मुन्ना यादव, नीशेनद्र महाराज, आदर्श गुप्ता, लाला यादव, अनिल पटेल बसरिया, रोहित रावत, दीपक, सोनू गुप्ता, छोटू यादव, अजय यादव, राहुल भास्कर, सुरेन्द्र अहिरवार, जितेन्द्र, कैलाश, बीरेंद्र, मोहित, अखलेश सेन, शहीद खां, सुधीर, मन मोहन, बिहारी पाल, उदेश श्रीवास, सौरभ गुप्ता अरुण रावत, राजू गुप्ता, संजीव साहू मौजूद रहे।
