मत्स्य विभाग में पूर्ण दस्तावेज सहित अपलोड करने के लिए मिला तीन दिन का समय।
प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- 28 अक्टूबर 2022 मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 लखनऊ में लगभग 270 आवेदन प्राप्त हुए है। आवेदनों के सत्यापन का कार्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में किया जा रहा है। सत्यापन के समय यह स्पष्ट हुआ है कि आवेदन करते समय आवेदक द्वारा आवश्यक अभिलेखों का मत्स्य विभाग के विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया। जिस कारण सत्यापन में समस्या आ रही है। मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से लखनऊ के वांछित अभिलेखों, कागजों को समय से पूर्ण करने हेतु आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर संदेश एवं तहसील प्रभारियों के माध्यम से व्यक्तिगत आवेदकों से वार्ता कर भी अवगत कराया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत समस्त आवेदकों से पुनः अपील है कि तीन दिन के अन्दर वांछित अभिलेखों को अपनी आई0डी0 से लागइन कर पूर्ण करते हुए विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दें, ताकि योजना में चयन हेतु उनका आवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा जा सके। किसी प्रकार की जानकारी एवं समस्या हेतु तत्काल बात कर लें। हेमन्त कुमार वर्मा (तहसील – सरोजनी नगर एवं मोहनलालगंज के आवेदक ) मो०- 9554409017, विवेक निगम (तहसील – बी०के०टी० एवं मलिहाबाद के आवेदक ) मो०-7454949487 एवं दीपाली यादव (तहसील – सदर के आवेदक) मो०- 8318919831 सम्पर्क करें।
