विद्यालय प्रबंध समिति का हुआ गठन।
विद्यालय प्रबंध समिति का हुआ गठन।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-
बहराइच (पखरपुर):- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी पखरपुर बहराइच के निर्देशानुसार बेसिक एवं वित्त पोषित बेसिक विद्यालयों में नवीन विद्यालय प्रबंध समिति का गठन दिनांक 20 नवंबर से 30 नवंबर 2022 के मध्य किया जाना है। इसी क्रम में संकुल बौंडी के प्राथमिक विद्यालय साईंगांव एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय साईंगांव में शासन द्वारा जारी नियमानुसार व्यापक प्रचार-प्रसार उपरांत विद्यालय प्रबंध समिति का गठन ग्राम प्रधान रामकरन पांडेय एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन राज किशोर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्राथमिक विद्यालय साईगांव मे अध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय साईगांव मे हरिनंदन पांडेय को सर्वसम्मति से चयन किया गया। प्रधानाध्यापक साकेत भूषण तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश को पढ़कर सुनाया तथा शासनादेश को पढ़कर सभी विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों एवं अभिभावकों को अवगत कराया। ग्राम प्रधान ने नवगठित कमेटी को धन्यवाद देते हुए विद्यालय हित में बेहतर कार्य करने का सुझाव दिया। एआरपी राज किशोर सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत कर विद्यालय प्रगति और विकास मे निरंतर कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर शिक्षक बृजराज सिंह, सौरभ गुप्ता, शिक्षिका विभा देवी, मंजू देवी, अनुदेशक मनीराम, सुरेंद्र पांडेय, राम भजन पांडेय सहित अभिभावक मौजूद रहे।
