मिशन 2024 के लिए संगठन को धार दे गए पूर्व जिलाध्यक्ष

अनुज श्रोत्रिय
मिशन 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर जहां तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी भी पूर्ण रूप से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने एवं तीसरी बार मोदी सरकार एवं अबकी बार 400 पर के लक्ष्य को लेकर अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कार्यकर्ताओं को जोश भरने में लगी हुई है। वही आज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने नेतृत्व की निर्देश पर नगर रानीपुर का दौरा किया गया। जहां पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे संवाद एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता के बीच में जाकर इस लोकसभा चुनाव को हल्के में न लेने की सीख दी। उन्होंने कहा है कि देश की सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो करके देश हित में काम करने वाली भाजपा को हराने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं। ताकि सत्ता मिलने पर दोनों हाथों से देश को लूट जाए। ऐसी राजनीतिक पार्टी एवं विचारधाराओं को हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि सत्ता में आने से रोके। देश हित में काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने देश के बड़े-बड़े मुद्दों को जैसे धारा 370 एवं राम मंदिर का मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। आगे भी देश हित में कार्य होते रहे। इसके लिए हमें तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। सभी कार्यकर्ता उनकी इन बातों से जोश में नजर आए।
इस मौके पर पूर्व चैयरमेन गोविंद दास आर्य, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, पूर्व पार्षद अनुराग गुप्ता, सुरेंद्र सिंह परिहार ,पंकज गुप्ता, संतोष सेन, डॉक्टर बीपी सिंह परिहार, नरेंद्र वैध, पुनीत सोनी, बृजलाल वर्मा ,छोटेलाल कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा ,पुष्पेंद्र नौगरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजूर अहमद, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश इटेलिया ,डॉ एन आर कुशवाहा, पूर्व पार्षद राजाराम कुशवाहा ,लाल बहादुर आर्य ,दिलीप चंदेरिया, सुरेश श्रीवास, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू मौर्य, भकौरा प्रधान संतोष कुशवाहा ,टिकरी प्रधान पर्वत कुशवाहा ,पूर्व प्रधान रामपाल श्रीवास, मनोज कुशवाहा ,विनोद कुशवाहा, वैभव राय ,मुकेश राय ,बाबू कुशवाहा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया।
