पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया महाराजगंज जिले का दौरा।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया महाराजगंज जिले का दौरा।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-
लखनऊ:- महाराजगंज शिकारपुर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय गोरखपुर मंडल दौरे पर थे आज महाराजगंज जनपद में घुघली थाना अंतर्गत बरगदवा माधवपुर में जिला अध्यक्ष अधिकार सेना दुर्गेश तिवारी के घर पहुंचकर उनके परिवार से कुशल क्षेम पूछा और शिकारपुर ग्राम सभा के खेल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए आम जनमानस को जागरूक करने व उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दिया और अधिकार सेना पार्टी के बारे में बताया उन्होंने कहा कि अधिकार सेना अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ने का कार्य करता है और आम जनमानस को न्याय दिलाने का कार्य करता है वह उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपना प्रत्याशी उतार रही है और इस चुनाव के साथ पार्टी का विस्तार भी किया जा रहा है इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चुनाव में साफ-सुथरा प्रत्याशियों के साथ चुनाव में उतरेंगे और हमारा विशेष कार्य होगा कि अन्याय अत्याचार व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ेंगे अधिकार सेना गरीबो के हितों में कार्य करेगी और सत्ता में रहकर सत्ता का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ हमारी सीधे जंग होगी इस अवसर पर मंडल कोऑर्डिनेटर विनय रंजन तिवारी शिकायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष खैरुल्लाह, जिला अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, मीडिया प्रभारी घनश्याम श्रीवास्तव, सोनू पांडेय, सूरज यादव, दीपू यादव, सुखसागर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, जितेंद्र शाही, विपिन सिंह, अंकित, विपुल, संजय कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
