सुबह आयोजित होगा निशुल्क नेत्र शिविर
अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- गायत्री माता मंदिर परिसर रानीपुर में कल गुरुवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि रती नेत्र चिकित्सालय मिशन कंपाउंड झांसी के द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन गायत्री माता मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। इसके संयोजक डॉक्टर जी एन अग्रवाल पूर्व चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा होंगे। तो वही डॉक्टर एमसी अग्रवाल, डॉक्टर पंकज गुप्ता के द्वारा मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा। शिविर सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
