नि:शूल्क प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना का श्री सीताराम परिवार संस्था द्वारा किया गया वितरण

जीत नारायण

श्री सीताराम परिवार संस्था द्वारा वार्ड कश्मीरी महोल्ला के अंतर्गत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से हर घर नि:शुल्क गैस पहुंचने का कार्य तेजी से भारत सरकार कर रही है इसी योजना से विमुख लोगों तक सरकार की योजना का लाभार्थी बनाया जा सके इस दिशा में श्री सीताराम परिवार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सनी साहू, जय आनंद, विजय कनौजिया आदि संस्था के समस्त पदाधिकारी प्रयासरत है एवं भारत सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची में बड़ी संख्या में नि:शुल्क गैस वितरण कर योजनाओं से विमुख लोगों को अंकित किया गया इस प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना वितरण समारोह में सम्मानित अतिथियों अजय दीक्षित पार्षद (लेबर कॉलोनी वार्ड), गौरी सांवरिया (पार्षद कुवंर ज्योति प्रसाद वार्ड), अंजनी कुमार मिश्रा (एस.एच.ओ थाना सआदतगंज), इंडियन गैस एजेंसी के अधिकारी श्रवण सिंह की गर्मियां में उपस्थित में अतिथियों के करकमलों से लगभग 130 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस वितरण कर योजनाओं से जोड़ा गया समारोह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सनी साहू की अध्यक्षता में समारोह संयोजित रूप से सफल बनाया गया।
इस समारोह में सुमिताभ गैस एजेंसी के मालिक एम.सी जायसवाल, आशीष जायसवाल, गैस एजेंसी मैनेजर अभिषेक गुप्ता, मोहित गुप्ता, स्वेता जी आदि तमाम सम्मानित जान उपस्थित रहे और गैस वितरण कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *