करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत पर मचा कोहराम

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)
गोंडा:- कर्नलगंज के पोस्ट उसरेड़ा ग्राम दिनारी में रहने वाले युवक शहादत अली खान किराने की दुकान चलाता था। आज सुबह 5 बजे दुकान खोलने गए तो इनवर्टर में कुछ खराबी थी क्या पता था कि बिजली की समस्या दूर करते करते परिवार में अंधेरा छा जायेगा। क्या पता था गांव और इलाके में मातम बरपा जाएगा। लेकिन कहते हैं न “ये जान है, जानी सबकी है” इनवर्टर सही करने पहुंचे तो करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मामला कोतवाली कर्नलगंज थाना क्षेत्र का है।
