अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर इंदिरा स्टेडियम में हुआ खेलों का आयोजन।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर इंदिरा स्टेडियम में हुआ खेलों का आयोजन।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-

लखनऊ:- इंदिरा स्टेडियम बहराइच में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि सीडीओ कविता मीणा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रमों की शुरूआत की। प्रभारी बीएसए बी एन द्विवेदी ने सीडीओ मैडम को बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दृष्टिबाधित छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गया। दृष्टि बाधित बच्चों की दौड़ की शुरुआत सीडीओ मैडम ने कराई दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए सीडीओ मैडम ने दिव्यांग बच्चों की क्षमता की तारीफ की और समाज की दिव्यांग सोच को बदलने पर बल दिया। मूकबधिर , बौद्धिक दिव्यांगता, दृष्टिबाधित व अस्थिदिव्यांग आदि के लिए रेस दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला, गायन, सुलेख, रस्साकसी, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता आदि खेल व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह कवि ने किया प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बी एन द्विवेदी व डीसी समेकित शिक्षा राकेश मिश्रा ने दिव्यांगों का उत्साहवर्धन किया व पुरस्कार वितरण किए। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के पुरस्कार दिए गए तथा शेष सभी छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर पूरे जिले के स्पेशल एजुकेटरस, मंत्री तनवीर आलम प्राथमिक शिक्षक संघ फखरपुर , शिक्षक राजेश वर्मा, शिव कुमार चौधरी, अरविंद वर्मा, हरी माली शर्मा, अखिलेश मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा विकासखंड फखरपुर से सर्वाधिक 16 बच्चों ने प्रतिभाग किया और प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीते, दिव्यांश शुक्ला प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर की योग प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। संविलियन विद्यालय टेंडवा अल्पी मिश्र, संविलियन विद्यालय गजाधरपुर के बच्चों ने विभिन्न दौड़ो, सुलेख, योगा, रंगोली, कुर्सी दौड़ आदि में पुरस्कारों पर कब्जा किया। तनवीर आलम मंत्री ने ₹1000 बच्चों को पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *