राजा भैया इंटर कॉलेज में किया गया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।


अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो झांसी।
झांसी:- कस्बा टहरौली के राजा भैया वर्मा इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 2 वर्ग प्रस्तावित थे। सर्वप्रथम जूनियर वर्ग में 600 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 554 छात्र उपस्थित रहे एवं सीनियर वर्ग में 250 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 190 उपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। बाहर से आए अध्यापकों के सामने कॉपियों को सील किया गया। इस मौके पर इंटर कॉलेज के प्राचार्य मातादीन चौरसिया, कन्हैया लाल कुशवाहा, रामप्रकाश, देवेंद्र पटेल, अंकित मिश्रा, प्रदीप पटेल, अमित पटेल, अभिषेक पटेल, पुष्पेंद्र पाल, धीरेंद्र कुमार, नरेंद्र पटेल, अमीर खान, रमजान खान एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तथा बाहर से आए हुए अन्य स्टाफ ने भी विद्यालय का परीक्षा कराने में पूर्ण सहयोग किया।
