कोचिंग के लिए निकली छात्रा अचानक हुई लापता, पिता बोले बेटी के पास नहीं था सेल फोन, परिजन परेशान

कोचिंग के लिए निकली छात्रा अचानक हुई लापता, पिता बोले बेटी के पास नहीं था सेल फोन, परिजन परेशान

संवाददाता: अनिल कुमार साहू

 जिला गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र सिविल लाइंस की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा घर से सुबह कोचिंग के लिए निकली थी। काफी समय तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने कोचिंग में फोन करके पूछा तो पता चला कि आज वह कोचिंग आई नहीं थी। इतना सुनते ही परिजनों के हाथ पांव फूल गए। पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र सिविल लाइंस के रहने वाले एक व्यक्ति ने नगर कोतवाली पुलिस को दिए गए तहरीर में कहां है कि उसकी बेटी आज सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। घर से कोचिंग की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। प्रतिदिन वह साइकिल से कोचिंग जाती थी। आज कोचिंग जाने के बाद जब वह देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने कोचिंग में फोन करके जानकारी लिया। वहां से बताया गया कि बेटी आज कोचिंग नहीं आई थी। इतना सुनने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। नातेदारी रिश्तेदारी में फोन करने के बाद जब बेटी का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित पिता ने नगर कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। करीब 12 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली है। अभी गायब छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। पिता ने बताया कि वह नगर कोतवाली क्षेत्र सिविल लाइन से इलाके के रहने वाले है। सुबह उनकी बेटी कोचिंग के लिए निकली थी। वह अपने ड्यूटी पर चले गए थे। बेटी के काफी देर तक वापस न आने पर पत्नी ने फोन करके उन्हें अवगत कराया। इसके बाद हमने काफी खोजबीन किया। बेटी का कोई पता नहीं चल सका। इसके लिए नगर कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले स्कूल में लड़कियों के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। जिसमें वहां के अध्यापकों ने सुलह समझौता कर दिया था। पिता ने बताया कि बेटी शाम को खाना नहीं खाती थी। जिसको लेकर हमने कल शाम को सिर्फ खाना खाने के लिए डाटा था। हमने पढ़ाई या अन्य किसी चीज के लिए बेटी को कभी कुछ नहीं कहा है। हमारा किसी से कोई विवाद भी नहीं है। ऐसे में हम किसको क्या कह दे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस और नगर कोतवाली पुलिस ने घर कोचिंग पर जाकर जांच भी किया है।

प्रभारी निरीक्षक बोले- मुकदमा दर्ज कर हो रही जांच
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *