वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम

जीत नारायण

लखनऊ:- प्रभागीय वनाधिकारी, अवध वन प्रभाग, लखनऊ ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजनान्तर्गत जनपद लखनऊ में स्थित वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह, सहित वर्तिका शुक्ला, महिला कल्याण अधिकारी, विकास सिंह, जिला प्रोबेषन अधिकारी, डा0 मधु गैरोला, मुख्य चिकित्साधिकारी, वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय, लखनऊ व बाल्य रोग विषेशज्ञ डा0 सलमान खान सहित क्षेत्रीय वन अधिकारी, षहरी संजय मिश्रा तथा रामधीरज यादव, वन दरोगा उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के अवसर पर डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय में आज जन्म लेने वाली 21 कन्याओं के जन्म के अवसर पर केक काटा गया व उनकी माताओं को पोषण किट मुहैया कराई गयी। पोषण किट में 1 आंवला व 1 सहजन की पौध निशुल्क भेंट की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *