नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या के दो और आरोपी को गोंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नदीम अहमद ब्यूरो (गोंडा)

 

गोंडा:- बीते मंगलवार को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के की खेत की रखवाली करते समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।जिसमें वादी विष्णु यादव पुत्र राममूरत की सूचना पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में एफ आई आर पंजीकृत किया गया था।घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना का सफल अनावरण कर आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी। जिसमें थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी अभियुक्त सालिकराम को आलाकत्ल तमंचा मय खोखा कारतूस के साथ 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 16 फरवरी को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त दो और आरोपी चंद्रेश यादव दूसरा आरोपी मुलायम को गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय चौकी इंचार्ज अभिषेक पाण्डेय चौकी कस्बा योगेश प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल सुनील कांस्टेबल देश दीपक गिरी मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *