ज्वैलरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर को गोंडा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, 47 लाख का माल बरामद।
ज्वैलरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर को गोंडा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, 47 लाख का माल बरामद।
सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने प्रेस वार्ता में व्यापारी के घर से हुई चोरी का किया खुलासा।

नदीम अहमद की रिपोर्ट-
गोंडा:- पुलिस को चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करने में सफलता मिली है नगर कोतवाली व एसओजी टीम ने चोरी के लाखों का सामान बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस को श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र स्व० रामगोविन्द गुप्ता निवासी रानीबाजार गोण्डा ने चोरी होने की सूचना दी थी। प्रकरण को संज्ञान में लेकर एसपी आकाश तोमर ने घटना के शीघ्र अनावरण के लिए क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राकेश सिंह व एस०ओ०जी० प्रभारी संतोष कुमार सिंह मय टीम को चौकी प्रभारी बड़गांव उ०नि० प्रतीक पांडे मय टीम थाना कोतवाली नगर को दिशा-निर्देश दिये थे। दिशा-निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की खास सूचना पर चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपी अभय कुमार गुप्ता उर्फ प्रिंस उर्फ जीत गुप्ता अखिलेश तिवारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 हार, दो कंगन, 6 चूड़ी, 11 चेन, 18 झुमकी झाला, हाथ पूल, 9 अंगूठी, 6 लाकेट, 6 टप्स 1-1 नाक का कील, मंगल सूत्र, नाक का नथ, कान की बाली, मांग टीका, बचकाना पायल सभी पीली धातु कीमत 47 लाख बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा वादी श्रवण कुमार गुप्ता के घर में चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में एफ०आई०आर पंजीकृत कर गिरफ़्तार चोरों को न्यायालय रवाना किया गया है।
