गुड हेल्थ सोसाइटी ने निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाकर दी जनता को राहत।

गुड हेल्थ सोसाइटी ने निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाकर दी जनता को राहत।

जीत नारायण ब्यूरो चीफ लखनऊ:-

लखनऊ:- काकोरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काजी गढ़ी में बीते शनिवार को गुड हेल्थ सोसायटी की अध्यक्ष निदा फातिमा द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाया गया। निदा फातिमा ने बताया कि इस निशुल्क मेडिकल कैम्प को लगाने का उद्देश्य यह है कि इस क्षेत्र के जो लोग गांव से शहर जाकर इलाज कराने में असमर्थ है उनकी स्वास्थ समस्याओं को देखते हुए इस कैम्प को लगाया गया है। क्षेत्र की गरीब जनता को उन्हीं के क्षेत्र में सही इलाज मिल सके इस लिए निदा फातिमा ने क्षेत्र में गरीब जनता के लिए निशुल्क चेकअप करा कर दवाइयों का वितरण कराया। इस निशुल्क मेडिकल कैम्प में आए डॉक्टर ओम प्रकाश वर्मा (एमबीबीएस कन्नौज मेडिकल कॉलेज) डॉ ज्योति वर्मा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर गुफरान (फिजीशियन स्किन) का अहम योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवक रिजवान अहमद खान उनके साथी राज़ी हुसैन उर्फ चुन्ना भाई, अब्दुल्ला, उमा भारती और सतीश वर्मा का पूरा सहयोग रहा। वहीं इस कैम्प में आए एक इमरजेंसी मरीज को अब्दुल्ला ने ले जाकर चेकअप करवाया और डॉक्टर को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का काम किया। इस निशुल्क मेडिकल कैम्प में आयी क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि गांव से शहर की दूरी होने के कारण वह अपने स्वास्थ्य को लेकर सही इलाज नहीं करा पा रही हैं, इन्हीं समस्याओं को लेकर गुड हेल्थ सोसायटी की अध्यक्ष ने अपने ही आसपास निशुल्क मेडिकल कैम्प लगाकर क्षेत्र की गरीब जनता के लिए अपने हरजे खर्चे से डॉक्टरों को बुलवाकर इस बीढ़ा को बखूबी निभाया है और निदा फातिमा ने बताया की करोना काल के दौरान कुछ लोगों को सही सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थी जिसकी वजह से कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी थी। उसी समय गुड हेल्थ सोसायटी की अध्यक्ष ने ठान लिया कि वह अपने आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवा कर जांच करा कर दवाइयां वितरण की जाए। ताकि उन्हें भविष्य में होने वाली बड़ी बीमारी से बचाया जा सके और उनका समय पर सही इलाज हो सके।

वहां उपस्थित लोगों ने निदा फातिमा की खूब प्रशंसा की और इस सराहनीय कार्य के लिए दुआएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *