दिल्ली में हुआ वैदिक दिवस का भव्य आयोजन

अवधेश राणा
दिल्ली:- जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में हुआ वैदिक दिवस का भव्य आयोजन यह आयोजन सनातनी गंगा फाउंडेशन के द्वारा कराया गया।
जहाँ देश के अलग अलग हिस्सों से कई विद्वान एवं महामण्डलेश्वर भी शामिल हुए साथ ही छोटे छोटे छोटे बच्चों ने भी सनातन धर्म एवं गुरुकुल की शिक्षा का प्रदर्शन करके जागरूक किया जिसके लिए बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मानवाधिकार फाउंडेशन की पूरी टीम भी उपस्थित रही मानवाधिकार फाउंडेशन के डायरेक्टर राहुल गुप्ता एवं देव दत्त और टीम हीरालाल गुप्ता ,सरोज गुप्ता, राहुल शाह, अवधेश राणा सुनील देवराज कृष्णा शाह एवं उत्कर्ष सिन्हा जी सभी सदस्यों को हिंदी एवं सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया।
मानवाधिकार फाउंडेशन गरीब बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करती है जिसमे कॉलोनी के गरीब बच्चे ज्यादा होते हैं और यह फाउंडेशन समय समय पर खाद्य सामग्री एवं कॉपी किताबें भी बांटती है।
