श्री लक्ष्मण दास दमेले स्टेडियम में मनाया गया वृहद वृक्षारोपण महोत्सव

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- श्री लक्ष्मण दास दमेले इंटर कॉलेज परिवार ने श्री लक्ष्मण दास दमेले न्यास के अध्यक्ष गोपाल दास दमेले प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष भास्कर अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार के आव्हान पर विशाल वृक्षारोपण महोत्सव मनाया। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित की। एनसीसी के नौजवान भी फील्ड में मुस्तैद रहे और वृक्षारोपण किया।

इस शुभ अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष गोपालदास दमेले ने अपने संबोधन में पर्यावरण के संतुलन की आवश्यकता पर बल दिया और कहा वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रधान करते है। जलवायु नियंत्रित करते हैं पेड़ों का काटा जाना ही आपदाओं का मुख्य कारण है पौधों के रखरखाव हेतु इंगल लगाकर जाली लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भास्कर अग्रवाल ने पेड़ -पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा आज अगर पेड़ ना होते तो गंगा एक औषधि नदी के रूप में ना जानी जाती। न्यास के सदस्य अखिलेश सेठ ने पेड़ पौधों के संरक्षण और लाभ हानि के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनील कुमार गुप्ता ने वनों से होने वाले प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभों का वर्णन किया।

इस अवसर पर बाबूराम श्रीमती निर्मला भारती शिवकुमार खरे रघुराई राम सतीश तिवारी अरुण पाठक नवीन कुमार जगमोहन भोड़ेले श्रीमती विनोद कुमारी अग्निहोत्री बृजेश कौशिक अशोक खरे लवलेश कुमार बालकृष्ण बर्मा संतोष कुमार वर्मा लक्ष्मीकांत आर्य राकेश कुमार सराफ सुरेश कुमार विजय कुमार गुप्ता बालकृष्ण कुशवाहा विजय कुमार नामदेव महेंद्र सिंह यादव संतोष कुमार गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता जय सिंह दीपक अग्रवाल राम प्रताप सिंह सुनील राय संदीप कुमार सक्सेना लकी गुप्ता शिवम सिंह राजपूत प्रियांक पहारिया ऋषि दमेले सत्येंद्र गुप्ता प्रधान लिपिक अनिल सेठ शिवम राजपूत रामविलास शर्मा श्रीमती सुशीला देवी राम राम किशुन मौर्य शिव दयाल कुशवाहा कमलेश कुमार रायकवार कैलाश श्रीवास जॉनी सुरेश कुमार अशोक सोनी सोम कुमार अमन आदि ने वृक्षारोपण किया । उक्त कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवक्ता रघुराई राम ने किया और वरिष्ठतम प्रवक्ता सुनील कुमार गुप्ता ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *