15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस हुई अलर्ट।
15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी व आरपीएफ पुलिस हुई अलर्ट।

नदीम अहमद
गोंडा:- गोंडा रेलवे स्टेशन पर सावन मेला 15 अगस्त के दृष्टिगत जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस क्राइम टीम व डॉग स्क्वॉयड के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों से पूछताछ भी की गई। गोंडा के प्लेटफार्म सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट हाल, वेटिंग हॉल, टैक्सी स्टैंड, मोटर साईकिल स्टैंड, कार पार्किंग व प्लेटफॉर्म नं 1 से 4 तक भीड़ भाड़ वाले जगह पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ व आरपीएफ की टीम शामिल रही।
