गुरुग्राम हुआ राममय चारो ओर राम नाम की गूंज

गुरुग्राम हुआ राममय चारो ओर राम नाम की गूंज

सन्तोष कुमार यादव

गुरुग्राम:- राममय गुरुग्राम सदर बाजार पोस्ट आफिस के सामने सुनील कुमार जी कपड़ो की पटरी लगा कर आज 22/1/2024 श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजन पर भंडारा आयोजित कर रहे हैं।और सदर बाजार मै जहा भी देखो चारो तरफ जय श्री राम के नारे लग रहे है। क्या महिला क्या बच्चे क्या जवान हर कोई हाथ में श्री राम का झंडा लेकर राम के नारे लगा रहे है आप देख सकते है छोटे छोटे बच्चे आज मंदिर में पहुचें है महिलाओं भी भावभीन हो गई । युवाओं में जोश और जनून है उनका कहना है की हिंदुओ के लिए यह गर्व की बात है हर वर्ग के लोग आज खुश है

सुनील कुमार जी का कहना है की यहां पर आज रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है काफी भीड़ उमड़ी है उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं है

महावीर जी का कहना है हम श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की तरफ से कहना चाहते हैं की सभी धर्मो को साथ आकर खुशी के मौके पर आनंदमय होना चाहिए। यह उत्सव पूरे भारत में नही बल्कि पूरे विश्व मनाना चाहिए।

दारा सिंह जी कहते है की 500 वर्षो के बाद आज अयोध्या में श्री रामप्राण प्रतिष्ठा माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो से हो रहा है। बहुत सुन्दर प्रस्तुति है।अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हो गया है और इसके साथ ही लोगों का सदियों पुराना इंतजार भी खत्म हो गया है. रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं और उनकी पहली तस्वीर सामने आई है. समारोह के दौरान गर्भगृह में पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की और इसके बाद मूर्ति का अनुष्ठान पूरा किया गया. इसके बाद पीएम मोदी ने रामलला की आरती की और इस दौरान गर्भगृह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी नजर आए.

ऐसा बताया जा रहा है की श्रीराम की नई मूर्ति 5 साल के बालक स्वरूप में कमल पर विराजमान है, जिसकी लंबाई 8 फीट है. ये मूर्ति श्यामवर्ण की है ।

नई मूर्ति के साथ पुरानी श्रीराम की मूर्तियों को भी स्थापित किया गया।

राम मंदिर को भारतीय परंपरागत शैली में बनाया गया है. मंदिर में पूर्व दिशा से प्रवेश करने पर 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से आएगा.

अयोध्या राम मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी.

और सदर बाजार मै अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *