हरि सिंह बने विद्यालय प्रबंध समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

अनुज श्रोत्रिय
झांसी- उल्दन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गैराहा इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के निर्वाचित अध्यक्ष निर्पेन्द्र सिंह का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद विद्यालय की प्रबंध समिति का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। इसके संबंध में आज विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अध्यक्ष पद का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जय सिंह राजकीय इंटर कॉलेज सकरार को निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामित किया गया। निर्वाचन के निर्धारित समय अनुसार नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें हरि सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी ग्राम धमना पायक द्वारा अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावक के रूप में समिति सदस्य प्रमोद सिंह एवं छत्रपाल सिंह मौजूद रहे। आपको बता दें कि हरी सिंह के साथ किसी अन्य के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया गया। जिसके चलते हरि सिंह को प्रबंध समिति का निर्विरोध नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान विद्यालय में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह कृपेन्द्र सिंह कृष्ण पाल सिंह शिव शंकर सिंह प्रमोद सिंह हरि सिंह भीम प्रताप सिंह चंद्रपाल सिंह हरिश्चंद्र सिंह छत्रपाल अशोक गुप्ता एडवोकेट सहित तमाम जनमानस उपस्थित रहे।
