अवैध संबंध के शक में चाकू से की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने धर दबोचा 

अवैध संबंध के शक में चाकू से की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने धर दबोचा

जीत नारायण

लखनऊ। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद हत्यारा लगातार फरार चल रहा था। थाना ठाकुरगंज की पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है। उसने अपनी पत्नी जान्हवी उर्फ संध्या साहू की हत्या अवैध सम्बन्ध की आशंका एवं पत्नी द्वारा पैसे न दिये जाने को लेकर की थी। उसने अपनी पत्नी पर किचन में रखे चाकू से 18 वार किये थे तथा अपने दोनों बच्चों को नींद की गोली खिला कर सुला दिया था। अभियुक्त के पास से 5 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनका प्रयोग पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीकान्त राय, उप निरीक्षक आशीष बालियान, हेड कांस्टेबल विनय सिंह, हेड कांस्टेबल उदय प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, कांस्टेबल नाहर सिंह, कांस्टेबल शिवम, कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विनय प्रताप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *