श्री राम कथा सुनने से मानव जीवन में खुशहाली आती है।

परमात्मा मौर्य संवाददाता (गोंडा)             

 

गोंडा:- महायज्ञ में पहुंचकर परिक्रमा करने और प्रभु का ध्यान कर कथा सुनने से मानव जीवन का कल्याण होता है। उक्त विचार महंत यज्ञाचार्य विवेक शास्त्री ने श्रीहनुमान मंदिर बेगवा पथार में श्रीराम महायज्ञ महोत्सव विराट कथा की कलश यात्रा संपन्न होने पर कही। तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पथार के पूरे बेगवा श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ। इस यात्रा में साधु संत के साथ गांव की सैकड़ों महिलाओं और बच्चो ने कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा पथार के भरतपुर, कटहा चौबेपुरवा ढोढ़पुर होते हुए नगर पंचायत तरबगंज पहुंची जहां पर सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल ने संत जनों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। और जलपान के उपरांत यह कलस यात्रा विभिन्न गांव से होते हुए पुनः श्री हनुमान मंदिर परिसर में पहुंची। कथा के प्रथम दिवस यज्ञाचार्य विवेक शास्त्री वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ मंडप पर पूजा अर्चना कर समस्त देवी देवताओं का आह्वान धर्म ध्वजा फहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *