कुडाशन बाजार दातोली मे ताजिया त्योहारों को देखते हुए हाई अलर्ट जारी

रोहित जयसवाल

गोंडा:- दतौली पुलिस चौकी परिसर में प्रभारी निरीक्षक मनकापुर सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी दातोली राकेश कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, हेड कांस्टेबल डीडी यादव, कास्टेबल हरवंश, जितेंद्र सिंह, उमेश यादव, कास्टेबल रविंद्र प्रताप, कांस्टेबल सत्यम शिवम सिंह आदि के द्वारा स्थानीय संभ्रांत नागरिकों समाजसेवियों ग्राम प्रधानों व्यापारियों के साथ बैठक की गई।

जिसमें आगामी त्योहार मोहर्रम के संबंध में शासनादेश से अवगत कराया गया साथ ही सभी व्यक्ति को सड़क नियम का पालन करने तथा किसी भी प्रकार का हथियार न लेकर जाए। कुडाशन दतौली क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान व ताजिया जुलूस के त्योहार में सभी व्यक्ति सांति पूर्वक से अपना त्योहार मनाए। यदि अगर कोई भी व्यक्ति कानून के नियमो का उल्हांगन करता पाया गया तो धारा 144 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *