पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर में सीनियर छात्र छात्राओं का सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
बृजेश कुमार पांडे संवाददाता (गोंडा)
गोंडा:- पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर में सीनियर छात्र छात्राओं का सम्मान एवं बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष कौड़िया विद्यासागर पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी आर्यनगर दिलीप कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर कार्य करने से सफलता मिलती है। सच्चे मन से किए गए कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता। दृढ़ इच्छा रखने वाले व्यक्तियों की सफलता कदम चूमती है। जिसमे उन्हें बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं स्काउट गाइड के छात्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया। बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी ईमानदारी से करने एवं आत्म विश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रवेश पत्र वितरित करते हुए बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने के लिए प्रेरित कर उनका विदाई एवं सम्मान किया। थानाध्यक्ष कौड़िया विद्यासागर पांडेय ने विद्यालय के स्काउट गाइड में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार राव ने सभी मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इसमें विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार तिवारी, राजीव रंजन मिश्रा, सतीश शुक्ला, शुभम साहू ,प्रभु प्रकाश, आनंद द्विवेदी, राजीव सोनी, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत, सबीहा, सुरेश कुमार राव, देवी प्रसाद हंस, मोनू शुक्ला, सहित सभी शिक्षक अनुचर उपस्थित रहे।
