अधिवक्ता हित में रहूंगा सदैव समर्पित- डाक्टर रतन पाल सिंह।

चौथी बार बृजबिहारी पाण्डेय ली, बार संघ के अध्यक्ष पद की शपथ।

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
देवरिया:- रुद्रपुर तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मन्त्री समेत पूरे कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील सभागार में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी व एमएलसी डॉ0 रतनपाल सिंह रहे। तहसील बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजबिहारी पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पाठक, महामंत्री शशिभूषण मिश्र, कोषाध्यक्ष बलवंत कुमार सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वचित अध्यक्ष बृजबिहारी पाण्डेय ने सभी अतिथियों तथा अधिवक्ताओं का स्वागत किया तथा संघ की गरिमा बनाए रखने व आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की बात कही। मुख्य अतिथि डॉ रतनपाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के हक और मान-सम्मान के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। बार काउंसिल के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी ने पदाधिकारियों को निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करने की सलाह दी। तथा शासन से मांग के तौर पर जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाने की बात कही। इस समारोह को प्रमोद कुमार सिंह, सुरेन्द्रदेव मिश्र, सुधांशु मौलि ओझा, राजेश त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता रमेश मणि त्रिपाठी व संचालन आनन्द कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओपी मणि त्रिपाठी,प्रमोद सिंह,आनंद मिश्रा, पूर्व चेयरमैन छठ्ठेलाल निगम,वरिष्ट भाजपा मोहन उपाध्याय, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, विनोद गुप्ता, महातम पाण्डेय, मणीन्द्रनारायण सिंह मोनू, राजेश गुप्ता, विनोद मिश्रा, अभिषेक शर्मा, जितेन्द्र तिवारी, राणाप्रताप सिंह, रामप्रताप पाण्डेय, नंदकिशोर गांधी, शिवानन्द विश्वकर्मा, शुभम सिंह, अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ तिवारी, कृष्णमूर्ति त्रिपाठी,विश्वविजय मल्ल, फणीन्द्र नाथ पाण्डेय,विकास मणि त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह सत्यानंद पाण्डेय, बी के सिंह, सतीश गुप्ता अभिषेक शर्मा,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
