फिट रहेंगे तो हिट रहेंगे, वन मंत्री द्वारा सॉलिडकेयर फिटनेस सेंटर का किया गया उद्घाटन।

प्रीती कश्यप।

लखनऊ:- संजय गांधी पुरम लेखराज में प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने इंदिरानगर स्थित सॉलिडकेयर फिटनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फिटनेस सेंटर के संचालक मोहित सिंह एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। डा0 सक्सेना ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन स्वस्थ रहेगा और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। नियमित व्यायाम से फिट रहेंगे। उन्होंने कहा कि फिट रहेंगे तो हिट रहेंगे। नियमित रूप से व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होने के साथ ही कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है और वजन भी नियंत्रण में रहता है। यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। फिटनेस सेंटर के संचालक मोहित सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों के व्यायाम की सुविधा के लिए फिटनेस सेंटर खोला गया है, जिसमें एरोबिक्स, कार्डियो, स्ट्रेन्थ, योगा, स्लिमिंग, गेनिंग, क्रासफिट एवं पसर्नल ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि फिटनेस सेंटर में ट्रेंड ट्रेनरों की निगरानी में व्यायाम कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *