सीएम यूपी न्यूज़ की खबर का असर: एलडीए ने सील किया अवैध कमर्शियल निर्माण

जीत नारायण (ब्यूरो लखनऊ)

लखनऊ। सीएम यूपी न्यूज़ पर पूर्व में प्रसारित खबर — “बिना अनुमति तोड़ी गई पुरानी बिल्डिंग, एलडीए की मिलीभगत से चल रहा अवैध कमर्शियल निर्माण” — का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर के प्रसारित के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, बिना अनुमति पुरानी इमारत को ध्वस्त कर लगभग 10 फीट गहरा बेसमेंट खोदकर अवैध कमर्शियल निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण की जानकारी न तो खनन विभाग को थी और न ही एलडीए के पास कोई स्वीकृति पत्र मौजूद था।

खबर प्रकाशित होने के बाद एलडीए की जोन-6 की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय के निर्देश पर जेई सुनील कुमार की टीम मौके पर पहुँची और हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित मोहन होटल के समीप बास मंडी जाने वाली रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को सील कर दिया।

वंदना पांडेय ने बताया कि यह निर्माण कार्य अग्रवाल ट्रेडर्स द्वारा विकास प्राधिकरण के मानकों के विपरीत किया जा रहा था और इसकी कंपाउंडिंग भी जमा नहीं की गई थी।

यह कार्रवाई न केवल लखनऊ विकास प्राधिकरण की तत्परता, बल्कि सीएम यूपी न्यूज़ की जनहित पत्रकारिता के प्रभाव को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *