मेला जलविहार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियों ने दिए स्पष्ट निर्देश

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- बहु प्रतीक्षित मेला जलविहार की तैयारी को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी बना हुआ है। इसी क्रम में नगर पंचायत रानीपुर कार्यालय पर उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर गोपेश तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकार हरि मोहन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका, अधिशासी अधिकारी उमाकांत सिंह सहित समस्त पार्षदों एवं सभ्रांत नागरिकों के बीच बैठक आहूत की गई। जिसमें 26 सितंबर से होने वाले मेले के संबंध एवं मेले की व्यवस्थाओं व नगर की साफ सफाई बिजली पानी के मुद्दों को शामिल किया गया। जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि मेला के दौरान नगर में साफ सफाई बिजली पानी की विशेष इंतजाम रहेंगे। इसके साथ ही मंदिरों की सुरक्षा संबंध के बारे में भी उपस्थित लोगों के द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किए गए। तो वहीं मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्र अधिकारी के सामने मेला ग्राउंड पर बेची जा रही अवैध कच्ची शराब को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई। तो वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों के द्वारा मेले के दौरान नगर में साफ सफाई पानी बिजली की उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश एवं किसी भी तरह से अवैध कच्ची शराब को न बेचे जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अधिकारियों के द्वारा मेले के दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को किए जाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए।  नगर पंचायत कार्यालय पर हुई बैठक के बाद अधिकारियों के द्वारा मेला ग्राउंड का भी निरीक्षण किया गया इस दौरान नगर पंचायत परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *