चंद घंटों में दरोगा अभिमन्यु सिंह ने चोरी की स्कूटी, मोबाइल फोन व पर्स किया बरामद।

जीत नारायण ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ:- थाना कैसरबाग क्षेत्र के अंतर्गत चंद घंटों के अंदर गायब हुई स्कूटी मोबाइल फोन व पर्स को पुराना आरटीओ चौकी इंचार्ज अभिमन्यु सिंह व कांस्टेबल रजनीश तोमर ने बरामद कर लिया। जानकीपुरम निवासी निवेदिता त्रिपाठी द्वारा चोरी के संबंध में थाना कैसरबाग पर प्रार्थना पत्र देकर अपनी गाड़ी स्कूटी खो जाने के संबंध में सूचना दी थी। जिसके बाद इंस्पेक्टर कैसरबाग द्वारा तुरंत चोरी के संबंध में चौकी इंचार्ज को जानकारी दी जाती है। जिसके बाद चौकी इंचार्ज अभिमन्यु सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्कूटी को चंद घंटों में ही स्कूटी पता लगाकर स्कूटी को बरामद कर लिया। साथ ही स्कूटी में मौजूद मोबाइल व पर्स को भी बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी कैसरबाग रामेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा स्कूटी खो जाने के संबंध में कुछ ही घंटों पहले ही जानकारी दी थी जिसके बाद कैसरबाग पुलिस टीम एक्टिव हो गई और जल्द खुलासे के लिए कार्रवाई करते हुए स्कूटी को बरामद कर लिया गया आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं निविदिता त्रिपाठी ने अपनी चोरी गई स्कूटी, मोबाइल फोन, पर्स व जरूरी कागजात पाकर पुराना आरटीओ चौकी इंचार्ज अभिमन्यु सिंह व कांस्टेबल रजनीश तोमर की खूब प्रशंसा की और धन्यवाद कहा।
