भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विधायक ने मांगा समर्थन किया जनसंपर्क

यशपाल सिंह

झांसी- समथर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेन्द्र कंसाना को चुनाव जिताने के लिए किये जा रहे प्रयासों में नई बस्ती में स्थित बिबाह घर में गरौठा बिधायक जवाहर राजपूत के मुख्य आतिथ्य में में स्थानीय कार्यालय बैठक संपन्न हुई। जिसमें बिशेष अतिथि के रूप में पं. रामलखन औदिच्य, अनुपमा सिंह लोधी सदस्य केन्द्रीय भंण्डारण निगम, उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संचालन दिग्विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने कमल के फूल के लिए बोट मांगने के साथ नारे लगाये। मोदी योगी को मजबूत बनाना है नगर पालिका अध्यक्ष पद पर देवेन्द्र भैया को बिजयी बनना है। लोगों से अपील करते हुये कहा कि सभी भेदभाव भुलाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बिजयी बनायें। नगर के अग्गाबाजार, महाराजा छतरी चौराहा, लोहियाना, चौपड़ बाजार जी आई सी रोड़, कांशीराम कालोनी आदि जगहों पर बोट मांगे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *