अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 57 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 अभियोग पंजीकृत  

नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:- जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा के आबकारी निरीक्षकों द्वारा गठित आबकारी पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम खिरौरा मोहन पेरिपोखर, बनगांव व भुल भूलिया जनपद गोण्डा में आकस्मिक दबिश दी गई। दबिश के दौरान 57 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई मौके पर लगभग 100 किलो ग्राम महुआ लहन नष्ट किया किया गया तथा तीन अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *