युग सृजेता समारोह में बुध महापरिनिर्वाण की धरती के सभी साधकों को एकत्रित कर योगाभ्यास कराये – योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति।

युग सृजेता समारोह में बुध महापरिनिर्वाण की धरती के सभी साधकों को एकत्रित कर योगाभ्यास कराये – योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति।

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट:-

श्रावस्ती:- श्रावस्ती जिले में तीन दिवसीय भव्य युग सृजेता सामारोह युवा सम्मेलन में जनपद कुशीनगर के युवा प्रकोष्ठ अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन में योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति सभी युवाओ को प्रातः काल एकत्रित कर योग द्वारा आत्म परिचय कराते हुए विभिन्न ऋषियों महर्षि पतंजलि, गोरक्षनाथ व घेरण्ड मुनि द्वारा दिये गए स्थिरतापूर्वक योगाभ्यास व ध्यान कराए। योगाभ्यास करने वाले सभी युवाओं की आत्म चेतना को जागृत करते हुए उन्हें उनकी युवा अवस्था को एकाग्रचित्त कर भारत की संस्कृति संस्कार का उल्लेख किये और बताये कि पैसे कमाकर ध्रुवभाई अम्बानी, मुकेश अम्बानी, टाटा बन सकते हैं लेकिन बुध व स्वामी विवेकानंद जैसा कभी नहीं! जो युवा अवस्था में ही भारत की गौरव गाथा को जनजन तक सम्प्रेषित किये जो एक सकारात्मक युवा अपनी ऊर्जा को जागृत कर ही वीर योद्धा बन सकता है और ये सम्भव है प्रातः काल ब्रह्ममुहूर्त में जगकर ऋषियों द्वारा दिये गए योग को अपनाकर युवा प्रकोष्ठ अतुल श्रीवास्तव ने युवाओं को आत्मनिर्भर व धार्मिक अनुष्ठान की ओर अवगत करते हुए कहा कि एक युवा चाहे तो भारत को बदल सकता है, एक युवा चाहें तो इतिहास रच सकता है ऐसे में हम सभी को ऐसे नेक कार्यों को करते हुए सकरात्मक विचार रखने चाहिए। योग क्लास में शारदा, अभय, विशाल, आदर्श, अनूप व अन्य सभी महानुभाव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *