इनामिया शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम
गोंडा:- संबंधित मनीष तिवारी पुत्र बनवारी लाल तिवारी निवासी ख्वाजाजोत थाना धानेपुर को बंदी पेशी व मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा जा रहा था, कि अचानक उक्त अभियुक्त चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अभियुक्त मनीष तिवारी की गिरफ्तारी हेतु 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया था थाना कोतवाली नगर व एस ओ जी सर्विलांस सहित कुल आठ टीमें गठित की गयी थी।
पतारसी-सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर आज रात्रि समय लगभग 01:30 बजे सोनी गुमटी के पास पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। जिस पर बदमाश द्वारा पुलिस फोर्स पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें आपसी मुठभेड़ में बदमाश को बाएं पैर के नीचे गोली लगी है, उसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर अवैध असलहा, 2 अदद जिंदा कारतूस, 1 मिस कारतूस, 1 खोखा बरामद हुए हैं। अभियुक्त मनीष तिवारी का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज चल रहा मनीष तिवारी पुत्र बनवारी लाल तिवारी निवासी ख्वाजाजोत थाना धानेपुर के ऊपर पहले भी कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हे ।
मिली जानकारी के अनुसार
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह टीम। एस०ओ०जी०/सर्विलांस प्रभारी संतोष कुमार सिंह,यशवंत यादव, आनंद यादव, महेंद्र यादव, रणधीर सिंह,अंशुमन व हृदय नारायण दीक्षित सर्विलांस सेल शामिल रहे।
