अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार मीना खरका के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- नगर पंचायत रानीपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है की नगर में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हीं में से एक मीना खरका पत्नी अयोध्या प्रसाद खरका द्वारा अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कराया गया। उद्घाटन कर्ता मुख्य अतिथि ओम प्रकाश गुप्ता भैया जी रहे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन दयाराम गुप्ता ने की। सभी ने प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान हेमंत कुमार जैन, मनीष कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, सोनू चऊदा, अवधेश तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *