सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सूचना, 10 घंटे बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- आपको बता दे कि मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत रानीपुर में स्थित 33 / 11 उपकेंद्र देवरी सिंहपुर से की जाने वाली सप्लाई कल 5 सितंबर को सुबह 7:00 बजे से लगभग 10 घंटे के लिए बंद रहेगी।

अवर अभियंता विद्युत विभाग संजीव कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है की देवरी सिंहपुर उपकेंद्र से मिलने वाली विद्युत सप्लाई कल बंद रहेगी। उप केंद्र पर 5 एमबीए की जगह 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। जिसके चलते सप्लाई बाधित रहेगी। अवर अभियंता के द्वारा बताया गया की 5 एमबीए की जगह 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लग जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज एवं बार-बार ओवरलोड के चलते विद्युत सप्लाई बंद होने की समस्या से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *