बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष को पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया। 

बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष को पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया। 


खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे आयोजनों से पर्यटन व्यवसाय में वृद्धि होगी : डॉ प्रदीप तिवारी

ब्यूरो झांसी अनुज श्रोत्रिय:-

झांसी:- आज बुन्देलखण्ड पर्यटन विकास एवं पुरातत्व संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने बुन्देलखण्ड में पर्यटन के विकास हेतु प्रयासरत अभिनेता एवं बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा प्रतिवर्ष खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने वाले राजा बुन्देला से उनके आवास पर भेंट करके समिति की प्रगति से अवगत कराया तथा बुन्देलखण्ड में पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया एवं स्वलिखित पुस्तक “बुन्देलखण्ड में पर्यटन” भेंट की। अभिनेता राजा बुन्देला ने बुन्देलखण्ड में पर्यटन के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्कालीन मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पाण्डेय के कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की।

डॉ० प्रदीप तिवारी ने श्री बुन्देला को खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से बुन्देली संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रचारित प्रसारित करने हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पर्यटन व्यवसाय में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर अभिनेता आरिफ शहडोली, जगमोहन जोशी, सोम तिवारी तथा विनीत सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *