मासूम शिवा का शव दो दिन बाद 8 किलोमीटर दूर मिला।

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट-
लखनऊ:- थाना रहीमाबाद के अंतर्गत ग्राम गौंदा मुअज्जम नगर में बेहता नाले में 18 अक्टूबर को डूबे बच्चे को तीसरे दिन गोताखोरों की टीम के साथ ग्रामीणों की मदद से मासूम शिवा का शव ढूंढ़ लिया गया। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गौंदा मुअज्जम नगर निवासी रामभजन का 6 वर्षीय पुत्र शिवा अपने छोटे भाई के साथ मंगलवार को करीब 3:30 बजे भैंस को चराने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक भैंस का खूंटा बेहता नाले में चला गया था। शिवा खूंटे को उठाने के लिए बेहता के किनारे पर गया और अचानक उसका पैर फिसलने से वह बेहता की गहराई में जाकर समा गया। दो दिन की लगातार मेहनत के बाद ग्रामीणों की मदद से एसडीआरएफ एवं पुलिस ने बेहता नाले में खंडवा के पास जलकुंभी से देर शाम शिवा का शव बरामद कर लिया। जिसमें रहीमाबाद थाना प्रभारी कुलदीप सिंह यादव का अहम योगदान रहा, इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया दो दिन पहले बच्चे के डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम को लगाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। बेहता के पानी का अधिक बहाव होने कारण शव बहकर 8 किलोमीटर आगे निकल गया था। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने मासूम शिवा के शव का पंचनामा कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
