ऑपरेशन क्लीन अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने अवैध कच्ची शराब का कराया निस्तारण

 

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने ऑपरेशन क्लीन थाना अभियान अभियान के अन्तर्गत वाहनों के निस्तारण हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे। निर्देशन के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक परसपुर संतोष कुमार सरोज द्वारा न्यायालय से आदेश प्राप्त कर आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी करनैलगंज द्वारा नायब तहसीलदार देवेन्द्र यादव को माल के निस्तारण हेतु अधिकारी नामित किया था। 18 अप्रैल को थाना परसपुर में आबकारी नियम के अन्तर्गत दाखिल 40 माल कुल 620 लीटर अवैध कच्ची शराब का निस्तारण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *