सहकारी समिति चुनाव में बीनू प्रदीप सिंह गौर व मुकेश राय सहित 27 डायरेक्टर निर्विरोध चुनना तय

अनुज श्रोत्रिय
झांसी-विकास खंड बंगरा मुख्यालय व आसपास के गांवों में चल रहे सहकारी समिति चुनाव में आज नामांकन दाखिल होने के बाद 27 सीटों पर मात्र एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। जबकि बंगरा – तेजपुरा सीट सहित 31 पर चुनाव होने के बादल मंडरा रहे हैं। आज किसान सेवा सहकारी समिति रानीपुर में कचनेव में श्रीमती बीनू प्रदीप सिंह गौर, देवरी सिंहपुरा से मुकेश राय, लुहरगांव से उर्मिला देवी का निर्विरोध चुना जाना तय है। जबकि इस समिति पर बंगरा- तेजपुरा में प्रेमनारायन पटेल सहित दो, चिरकना में बारेलाल, परशुराम, टिकरी में मनोहर लाल, मंगलदास, राहुल दीक्षित, भकौरा में सरदार सिंह, अनन्त सिंह, हरीओम नायक, रतौसा में सत्यपाल सिंह, गिरिजा शंकर कोरी, रानीपुर में छोटेलाल, जगदीश कुमार, मुमताज खां, हरकिशुन चुनाव मैदान में हैं।
इसी प्रकार उल्दन सहकारी समिति में अमनपुरा पर राजेंद्र प्रसाद, इमिलिया में शरद निरजंन चढरऊधवारी में दिनेश कुमार, पठाकरका में अशोक कुमार, रजपुरा में छाया सिंह, सतपुरा श्रीमती सरोज तिवारी, का निर्विरोध चुना जाना तय है।
जबकि उल्दन में अजयपाल सिंह, सुम्मेर लाली प्रसाद, हरप्रसाद, ग्राम चौकरी में शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, जागेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रतिपाल सिंह, पलरा में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पर चुनाव होने की संभावना है।
साधन सहकारी समिति लारौन पर ग्राम कगर काशीराम, कटेरा देहात एक में गुड्डी देवी, कटेरा शहर एक में सुधा देवी, पठगुवां में जानकी प्रसाद, लारौन में अयोध्या प्रसाद का निर्विरोध चुना जाना तय है।
जबकि कटेरा देहात द्वितीय में सविता देवी, उर्मिला देवी, कटेरा शहर द्वितीय में उमा देवी, राजकुमार, पडरा में गजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, भठा में बृजेश कुमार, संजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इन पर चुनाव होने की संभावना है।
साधन सहकारी समिति लिमिटेड सकरार में जावन से कुलदीप सिंह, ढोडा में राजबहादुर सिंह, लुहारी में उदयराम,लुहरगांव में राजेन्द्र प्रसाद, सिजारा में मोहिनी सिंह का एक पर्चा होने से निर्विरोध चुना जाना तय है।
जबकि भिटौरा में करन सिंह, चरन सिंह, करन सिंह, सकरार में घनश्याम दास, मलखान, सकरार पुरा में रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, सिलगुवां में सिंधपाल सिंह, विवेक तिवारी, रामपाल, खेमचन्द्र, गेबूलाल मैदान में हैं। यहां चुनाव की पूरी संभावना है।
साधन सहकारी समिति कुआगांव में कन्दू प्रसाद, अतपेई दयाराम, कुरैचा कमलेश कुमार, विजरवारा प्रीति कुमारी, का एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।
जबकि नबादा में पार्वती देवी, सुनीता राजा, बुढिया प्रथम से चन्द्रभान, राजकुमार, देवेन्द्र कुमार, मनप्यारे, बुढिया द्वितीय से आनन्द स्वरूप, अरविंद कुमार, जुगल किशोर, आनन्द सिंह, दयाराम, बौढा प्रथम से मंगल सिंह, हाकिम सिंह, सोबरन सिंह, डालचन्द्र, बौढा द्वितीय से भागीरथ, सरमन लाल, चुनाव मैदान में हैं। यहां चुनाव होने की संभावना है।
साधन सहकारी समिति नौटा पर घांघरी से गोपाल कुमार, लठेसरा से उदयभान सिंह, विजयगढ से रतीदेवी का एक पर्चा होने से निर्विरोध होना तय है। जबकि खजराहा से प्रकाश नारायण मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, दरवटयाऊ से कालीचरन, रामप्रकाश, नौटा में राजीव कुमार, पूरनलाल, आशीष कुमार, अजय कुमार, राजगिर में मानसिंह, बूचा प्रसाद, हाटी प्रथम में उर्मिला देवी, संतोषी देवी, हाटी द्वितीय में कालका प्रसाद, हरचरन चुनाव मैदान में हैं। यहां चुनाव होने की संभावना है।
साधन सहकारी समिति खिसनी बुजुर्ग में कनौरा में हरनारायण, खिसनी खुर्द में जयकुंवर का एक पर्चा होने से निर्विरोध चुना जाना तय है। जबकि अडजार में अशोक कुमार, चिन्ने प्रसाद, भागीरथ, ग्राम खिसनी बुजुर्ग प्रथम में कमलेश कुमारी, राजकुमारी, खिसनी बुजुर्ग द्वितीय में ओमप्रकाश सिंह, बलवीर सिंह, निनौरा में हेमन्त कुमार, नन्दकिशोर, बबीता, मगरपुर प्रथम में महेश दुबे, कुंजबिहारी, मगरपुर द्वितीय में अमित कुमार, राकेश कुशवाहा, मनोज कुमार, संतपुरा में चन्द्रभान, भारत सिंह, चुनाव मैदान में हैं यहां पर चुनाव होने की संभावना है। नामांकन के दौरान कुछ प्रत्याशियों ने शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्राप्ति रसीद नहीं दी गई है। फिलहाल सहकारी समिति चुनाव में ब्लाक बंगरा मुख्यालय व आसपास के कई गांवों में प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
सहकारी समिति चुनाव में ब्लाक मुख्यालय बंगरा पर निर्वाचन अधिकारी के रूप में उल्दन पर कौशलेन्द्र सिंह चौहान, रानीपुर पर मथुरा प्रसाद पाल, खिसनी बुजुर्ग पर रविशंकर राजपूत, लारौन पर दिलीप कुमार, सकरार पर प्रेमसागर कन्नौजिया, नौटा पर विकास शर्मा, कुआगांव पर रमेश कुशवाहा एवं समिति सचिवों में अरविंद कुशवाहा, नन्दकिशोर कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह, संजय सिंह, अनूप यादव, अरूण कुमार, महेंद्र सिंह तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली अरूण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना उल्दन मुकेश सिंह चौहान सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। नामांकन पत्रों की दाखिला शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
