नमो ऐप के माध्यम से जन जन को जोड़ना हमारी जिम्मेदारी-गिरी

अनुज श्रोत्रिय

झाँसी:- ब्लॉक परिसर मऊरानीपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं नमो ऐप के लिए मीटिंग की गई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक गिरी एवं संयोजन प्रदीप पटेल सर जी जिला महामंत्री के द्वारा किया गया। मीटिंग में जिला अध्यक्ष ने कहा नमो ऐप के माध्यम से जन-जन को जोड़ना है ताकि आगामी योजनाओं की जानकारी सभी को मिलती रहे। प्रदीप पटेल सर जी ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा गांव की समस्याओं पर ध्यान देते हुए गरीब जन का भला करें। मीटिंग में वीडियो सुनील कुमार सिंह ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार जिला पंचायत सदस्य प्रतिपल जिला मंत्री प्रमोद चतुर्वेदी चंचल कंथारिया, पवन पटेल लारौनी एवं सभी अधिकारी एवं प्रधानबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *