स्मार्ट सिटी अंतर्गत कराये जा रहे कार्यो को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाना किया जाए सुनिश्चित- डा0 रोशन जैकब
जीत नारायण
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी अंतर्गत कराये जा रहे कार्यो की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक स्मार्ट सिटी के सभागार में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, विद्युत, पी0डब्लू0डी0 सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। बैठक में मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि सी0सी0 पैनल बिना निरीक्षण के आँन रोड़ कैसे आये, इसकी आकस्मिक रुप से जांच की जाये। उन्होंने कहा कि नगर में यदि जल भराव होता है तो स्मार्ट सिटी का मतलब क्या है। मण्डलायुक्त ने जल निगम के अधिकारियों से जानकारी चाही कि जल निगम द्वारा ऐसे कितने कार्य है, जिससे रोड़ का कार्य बाधित हो रहा है। जो भी कार्य अधूरी है उन्हें अविलम्ब पूरा करने के निर्देश मण्डलायुक्त द्वारा दिए गए। उन्होनें कहा कि नगर में स्मार्ट सिटी की रोड़ कहा-कहा धसी हुई है, और कहा अधूरी है। उन्हें अविलम्ब पूरी करायी जाये। उन्होनें निर्देशित किया कि के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में कराये जा रहे कार्यो के टेंडर करते हुए कार्य प्रारम्भ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। सीनियर सिटीजन सेंटर के सम्बन्ध में कहा कि निर्धारित समय से पूर्व कार्य कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अमीर-उद-दौला लाइब्रेरी, भातखण्डे, दिव्यांग पार्क, फसाड लाइट सहित विभिन्न कार्यो पर विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कराये जा रहे कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
