पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन गोंडा में चलाया गया जहर खुराना वा महिला सुरक्षा अभियान

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम
गोंडा:- अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस के मध्य नजर मे वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ वा सहायक सुरक्षा आयुक्त गोण्डा निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के साथ अपराध सूचना शाखा निरीक्षक प्रणय कुमार गोंडा एवम वि आर शाखा के बल सदस्यों द्वारा गोंडा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के सम्पूर्ण यात्री प्रतीक्षालय टिकट घर में अभियान चलाकर मानव व जहर खुराना व मानव तस्करी के संबंध में यात्रियों को विस्तार से समझाया व बताया गया तथा इससे बचने के उपाय भी बताए गए। यात्रियों से आग्रह किया गया कि कोई भी एक समूह में बच्चे जवान युवक दिल्ली महाराष्ट्र गुजरात पंजाब दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हो। जिसमें छोटी बच्चियां एवं महिलाएं भी शामिल हैं तो उसकी सूचना तुरंत आरपीएफ व जीआरपी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मचारी को गुप्त में अपनी बात बताकर सहायता प्राप्त करे।
