ग्राम कदौरा में निकाली गई पुराण की कलश यात्रा।

ग्राम कदौरा में निकाली गई पुराण की कलश यात्रा।

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

झांसी:- जिले के अंतर्गत आने वाले मऊरानीपुर ब्लॉक के ग्राम कदौरा स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है। जिसकी रविवार को मंगल कलश यात्रा जल यात्रा के रूप में निकाली गई। जिसमें कथा यजमान शोभा बिनोद सोनी सिर पर पुराण एवं महिलाएं कलश रख कर तथा श्रृद्धालुजन हरि नाम का संकीर्तन करते हुए साथ रहे। पुराण की शोभायात्रा पूरे ग्राम पंचायत में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। आर्चाय राघवेंद्र मिश्रा ने बैठकी का पूजन अर्चन कर कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण की कथा वह ज्ञान का सागर है जो उसमें गोता लगाता जाता है वह भवसागर से पार हो जाता है। तथा दोनों पहरों की कथा श्रवण करने मनुष्य का जीवन धन धन्य हो जाता है।

वहीं ग्राम पंचमपुरा स्थित प्राचीन हनुमंतलाल मंदिर प्रांगण में चल रही संगीत मय श्रीमद्भागवत पुराण की कथा में वक्ता ऋषि कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी जब-जब अनाचार, पापाचार, दुराचार बढ़ता है। तब तब ईश्वर किसी न किसी रूप में अवतार लेकर अधर्म का नाशकर धर्म की स्थापना करते है। पुराण वाचक ने आगे कहा कि द्वापर युग में कंस का अत्याचार इतना बढ़ गया था कि सभी देवतागण एकत्र होकर नारद मुनि को साथ लेकर विष्णु लोक पहुंचे और कंस के अनाचार, पापाचार, दुराचार की बात कही तो भगवान ने कहा कि मैं जल्द ही देवकी वासुदेव की कोख से जन्म ले रहा हूं। श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पंडाल में मौजूद नर नारी भगवान की जय जयकार करते हुए नाचने गाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *