कश्यप निषाद समाज का हुआ परिचय सम्मेलन समाज को एकजुट होने की आवश्यकता-राज्य सभा सांसद।


प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- बालागंज मेहता लाॅन में कश्यप निषाद समाज का सामाजिक एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन कीर्ति कश्यप समन्वय समिति के तत्वाधान में रविवार को हरदोई रोड स्थित मेहतालॉन में किया गया। मुख्य अतिथि-राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। अपने अधिकारों केलिए लड़ना होगा। तो वहीं युवाओं को आगे आने केलिए जोड़ दिया है। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम जगह-जगह होने चाहिए, जिससे समाज में जागरूकता पैदा होगी। इस दौरान इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन में 48 शादियां तय कराई गई तथा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोगों योगदान रहा। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश कुमार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, समाजसेवी राम गोपाल कश्यप, बरेली आंवला समाजसेवी कीर्ति कश्यप, सरिका कश्यप, अनुज कुमार कश्यप, हरदोई उद्योगपति अनिल कुमार कश्यप, संजय कश्यप, राम बाबू कश्यप व अन्य लोग उपस्थित रहे।
