मध्य प्रदेश के निवाडी जिलास्तरीय दही मटकी तोड प्रतियोगिता मे कटेरा देहात ने मारी बाजी

अरविंद आर्य
झांसी:- गौरतलब है कि मध्य प्रदेष मे राज्य का चुनावी विगुल और पैंडूलम जम कर बज रहा है लेकिन इसके अलावा जो बज रहा है वह है भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का नगाढा। यहां गिरधर गोपाल की जन्माश्टमी की धूम पूरे महीने सुनाई देगी।
इसी क्रम मे बीते दिन जनपद निवाडी मे सद्गुरू ग्रुप एवं कृश्ण जन्मोत्सव समिति द्धारा जिला स्तरीय दही मटकी तोडने की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे समूचे जिले एवं आसपास के जिलो की ग्वालों की टोलियां दही मटकी तोडने निवाडी जिले के आयोजित स्थल षासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची। जिनमे से मुख्यतः झांसी, सेमरी, दुमदुमा, खिसनी, मोहनगढ, ताईमई, चुरारा, आदि टीमे रही लेकिन इन सभी टोलियों ने अथक प्रयास के बाद हार मान ली एैसे मे मटकी प्रतियोगिता जीतने का मूड बनाकर आई उत्तर प्रदेष के झांसी जिले की क्षेत्रीय टीम ग्राम कटेरा देहात अर्न्तगत रेवरन का खिरक से ग्वालो की टीम ने दही मटकी पर कब्जा बाजिब रखा और मटकी तोडकर प्रतियोगिता जीत ली। विजयी टीम को आयोजक कुलदीप दुवे ने विजय पुरूस्कार के रूप मे 51 हजार रूपये व ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर ग्वाल टोली आजाद सिंह, षैलेन्द्र सिंह, राहुल यादव, प्रकाष, सुरेष, रामकिषन, गुलझारी यादव, लखन, गनपत, महेन्द्र, लेखराज, भूरा, मुकेष, उमेष, अन्तराम, रंगीलाल, रोषन, दिनेष, गोलू, सीलू, दीपक, अजीत,रविन्द्र, कमलेष, बीरन यादव, मनीराम, सुमित,लल्ला यादव ,रवि कुमार, कल्लू यादव , भूरे यादव, एवं कैलाष यादव सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।
