कौड़िया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा किया दर्ज

 

बृजेश पांडे (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- शुक्रवार को कौड़िया पुलिस ने मुस्लिम खान के शिकायत पत्र पर वसीम अहमद सहित 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है,कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पठान पुरवा रुक मंगत पुर के निवासी मुस्लिम खान ने न्यायालय में दायर अर्जी में कहा कि वसीम अहमद गुफरान मोहम्मद खालिद व वसीम की पत्नी निवासी जरवल कस्बा बहराइच ने दुबई के लिए वीजा बनवाने और नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे हड़प लिए। इसी मामले में कौड़िया थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडे ने बताया मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *