बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्कूलों को लेकर लिया बड़ा फैसला, बंद होंगे इन जिलों के स्कूल
बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्कूलों को लेकर लिया बड़ा फैसला, बंद होंगे इन जिलों के स्कूल

संतोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- हरियाणा के 14 जिलों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद हो सकते हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा के स्कूलों में छुट्टी का फैसला जिले के डीसी अपने एरिया की प्रदूषण की कंडीशन के हिसाब से लेंगे। दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों की पहले ही 10 तक छुट्टियां कर दी गई हैं। साथ ही सरकारी प्रोजेक्ट जैसे नेशनल हाईवे, सड़क, पुल, पाइपलाइन, पावर ट्रांसमिशन, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन इत्यादि के काम भी बंद रहेंगे। दिल्ली में डीजल ट्रकों की एंट्री भी फिलहाल बैन कर दी गई है। हालांकि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े ट्रक चलते रहेंगे। एनसीआर (NCR) के सभी डीसी (DC) को पत्र जारी कर दिए हैं।
जारी पत्र में हिदायत दी गई है कि डीसी अपने जिले में AQI को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोलने या बंद करने का निर्णय लें। इससे पहले दिल्ली में प्रदूषण के चलते स्कूल बंद किए जा चुके हैं। जिसके बाद एनसीआर के डिप्टी कमिश्नरों ने अपने यहां प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद करने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। एनसीआर में इस वक्त गुरुग्राम और फरीदाबाद में ज्यादा स्थिति खराब है।
दिल्ली NCR में हरियाणा के 14 जिले शामिल हैं। जिसमें करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूहं और पलवल हैं। सरकार ने इन सभी जिलों के DC को स्कूलों के बारे में फैसला लेने की छूट दी है। अगर डीसी स्कूल बंद करने का फैसला लेते हैं तो उन्हें यह भी तय करना होगा कि किस एरिया के स्कूल बंद रहेंगे। इस बारे में ग्रामीण और शहरी इलाके में स्कूल बंद करने पर अलग-अलग फैसला हो सकता है। अगर स्कूल बंद किए जाते हैं तो स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। उनकी पढ़ाई को ऑनलाइन तरीके से की जाएगी।
