अब खेल में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे छात्र।

सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन।

संवाददाता – जीत नारायण ( लखनऊ )

लखनऊ :-  लखनऊ के बुद्धेश्वर आदर्श विहार में सोमवार को क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया गया मैनेजर श्रीमती शीला सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर सिद्धार्थ अकादमी के कोच अभिषेक चौरसिया की तारीफ करते हुए, बताया स्कूल अभी तक शिक्षा के स्तर पर उच्च स्थान पर था अब खेल में भी बेहतर प्रदर्शन छात्र करेंगे, जिससे वह अपने स्कूल का नाम प्रदेश स्तर पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी करेंगे हाल ही में अभिषेक चौरसिया लखनऊ विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे है जो ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पिछले वर्ष क्रिकेट खेल के  कोच अभिषेक चौरसिया ने बताया क्रिकेट अकादमी खुलने से छात्रों को व प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा अकादमी के शुभारंभ पर प्रिंसिपल श्रीमती रितु धमीजा व पत्रकार श्री चंद्रभान यादव मौजूद रहे। खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *