उपखंड अधिकारी मऊरानीपुर एवं अवर अभियंता की उपस्थिति में लगाया गया केवाईसी कैंप।  

मनोज कुमार (झांसी)

 

झांसी:- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को दूर करने और केवाईसी के उद्देश्य पूरे प्रदेश में 1 से 15 फरवरी तक पहचान व समाधान पखवाड़ा शुरू किया गया है। जिसके क्रम में उपखंड अधिकारी अनिल सागर एवं अवर अभियंता सुभाष कुमार की देखरेख में ग्राम पंचायत निमोनी में बृहद रूप से केवाईसी कैंप लगाया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी के द्वारा आई हुई उपभोक्ताओं को विशेष रूप से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिसमें विद्युत आपूर्ति बाधित होने कि पहले सूचना मिलेगी एवं मासिक बिल प्राप्त होगा और बिल जमा होने पर उसकी सूचना भी मिलेगी। सभी उपभोक्ताओं को जो भी नई लाभकारी योजनाएं शासन के द्वारा दी जा रही है। उनके भी बारे में सूचना प्राप्त होगी। विशेष रूप से क्षेत्र में लगने वाले शिविरों के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाएगी एवं उपभोक्ताओं को सीधा अधिकारी से संवाद करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सभी उपभोक्ता अपनी-अपनी केवाईसी जरूर करवाएं। इस मौके पर सभी संबंधित लाइनमैन, पर्वत सिंह,अनु दाऊ, दीपक कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *