पिछले 6 दिन से नहीं बांटी गई रसोई गैस, उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही परेशानी

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- जिले के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत रानीपुर एवं क्षेत्र वासियों के लिए रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए इंडियन गैस एजेंसी कार्यरत है। तो वहीं पिछले 6 दिनों से रसोई गैस का वितरण न होने के चलते रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई उपभोक्ता है जिनके घरों में पिछले कई दिनों से सिलेंडर खाली पड़ा हुआ है। तो वही जैसे तैसे वह अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए इंतजाम कर रहे हैं। लगातार 6 दिन से रसोई गैस का वितरण न होने से कहीं ना कहीं उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
